Haryana News: जनता की समस्याओं का समाधान करना पड़ेगा, जो नहीं सुनता, मुझे बताएं: सीएम सैनी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि 3 महीने बाद अब विधानसभा चुनाव आ जाएंगे। इसलिए अब हम सभी को अपने-अपने बूथ और मजबूत करने होंगे। कांग्रेस के झूठ का पर्दाफास करना होगा।
सीएम सैनी ने कहा कि उन्होंने डीसी, एसपी सहित तमाम अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है कि जनता की समस्याओं का रोजाना समाधान करना पड़ेगा। अब वह 9 से 11 बजे तक लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस बीच साहा निवासी शाना ने सीएम सैनी से कहा कि यह सुनते तो अभी भी नहीं मुख्यमंत्री जी। इस पर सीएम ने कहा कि यदि कोई अब भी नहीं सुनता तो मुझे बताएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मैंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि कोई गलत काम लेकर न तो जाएगा। न ही गलत काम के लिए किसी अधिकारी को कहेगा। इसके बाद भी यदि कोई अधिकारी सही काम के लिए भी नहीं सुनता तो मुझे आकर बताएं। सीएम ने कहा कि मेरे कान में आकर कहें। मैं कान में भी सुनता हूं।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव से पहले कहते थे कि सभी के खाते में 4 जून के बाद खटखट 8500 और साल में एक लाख रुपए आ जाएंगे। उन्होंने लोगों के फॉर्म भी भरवाएं हैं। सीएम ने कहा कि अब आप सभी को ऐसे लोगों के घरों में जाना है। उनसे पूछना है कि क्या 8500 रुपए खटाखट आ गए।
उन्होंने कहा कि अभी इन कांग्रेस वालों ने झूठ के और भी गोले तैयार किए हैं। यह उन्हें छोड़ेंगे। लेकिन आपको एक मजबूत दीवार की तरह झूठ के आगे खड़े होना है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज करते हुए कहा कि कांग्रेस में अपने 10 साल के कार्यकाल में कितनी नौकरी दी। किस आधार पर दी। अब उनका कोर्ट में क्या स्टेटस है। इस बात को लेकर श्वेतपत्र जारी करें और मैं भी जारी करूंगा।
उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस से ज्यादा बिना किसी पर्ची और खर्ची के गरीब मां के बेटे को नौकरी देने का काम किया है। 50 हजार नौकरी अभी और दी जाएगी। पुलिस वाले भी तैयारी कर ले। उनके लिए भी नौकरी निकाली जाएगी।
सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं कि गरीबों को 100-100 गज के प्लाट देने की योजना हम लेकर आए थे। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लेकिन उसे लागू कौन कर रहा है। सीएम ने कहा कि इन कांग्रेस वालों की सारी गलतियों के सुधारीकरण का काम बीजेपी कर रही है।
अब 100-100 गज के प्लाट भी हमने ही दिए हैं। इसको लेकर विधानसभा में कानून पास किया कि जिन गांवों में सरकारी जमीन नहीं है। उन गांव के गरीब लोगों के खाते में एक-एक लाख रुपए देंगे। ताकि वह उसे 100 गज का प्लाट खरीद सके। इसी आधार पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना बना रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications