Haryana News: गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2600 वाहनों के किए चालान

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने पिछले सप्ताह गाड़ियों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मुहिम चलाते हुए न केवल उनकी गाड़ियों से ब्लैक फिल्म हटवाई। बल्कि वाहन चालको पर जुर्माना भी लगाया। राज्य में 1 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल 2024 तक चलाए गए इस साप्ताहिक अभियान के तहत प्रदेश में इस प्रकार के 2600 वाहन चालकों के चालान किए गए।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरूद्ध है और ऐसे वाहन चालकों को भारी जुर्माना भरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत वाहन चालकों के ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं और इनकी अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाना तय है।

shatrujit kapur

उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाकर अथवा बुलेट बाइक से पटाखे बजाता घूम रहा हो तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर-112 पर दें। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं राजमार्ग हरदीप दून ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अलग-2 स्थानों पर नाके लगाए गए और गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके अलावा जिन गाड़ियों के शीशे पर काले रंग की अवैध जाली आदि भी लगाई गई थी। उन्हें भी ट्रैफिक पुलिस ने हटवाया और उनके चालान किए। उन्होंने बताया कि नियमानुसार गाड़ी के भीतर 70 प्रतिशत तक की दृश्यता होना अनिवार्य है। ताकि गाड़ी के अंदर हो रही गतिविधियों को बाहर से देखा जा सके। ऐसा नहीं पाए जाने पर वाहन का नियमानुसार चालान किया जाता है।

दून ने बताया कि गाड़ियों के शीशे पर जाली आदि लगाना। जिससे दृश्यता 70 प्रतिशत से कम हो जाए। वह भी यातायात नियमों के खिलाफ है। ऐसे वाहन चालकों का भी नियमानुसार चालान किया जाता है। जो लोग बुलेट पटाखा बजाते हैं। उनके खिलाफ भी चालान किए जाने का प्रावधान है। दून ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें और उनकी अनदेखी न करें।

अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सप्ताह भर चलाए गए इस अभियान के तहत प्रदेश में सबसे अधिक चालान गुरुग्राम जिला में किए गए। गुरुग्राम में 985, फरीदाबाद में 351, पलवल में 220, अंबाला में 180 वाहन चालकों के चालान किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+