Haryana News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए अजय चौटाला, जानिए क्या बोले जेजेपी अध्यक्ष

Haryana News: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने आज अयोध्या के राममंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और गौरवशाली क्षणों के गवाह बने। इस मौके पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि 22 जनवरी का यह दिन, हमारी सभ्यता के इतिहास में हमेशा दिव्यता के साथ साक्षात्कार के क्षण के रूप में परिभाषित रहेगा। यह भारतीय सनातनी संस्कृति का प्रतीक है।

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने देश एवम प्रदेश के लोगों को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की ऐतिहासिक नगरी में आयोजित युगांतरकारी भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर्ष और उल्लास से सराबोर यह अवसर देश के गौरव के प्रति राष्ट्र की असीम जागृत चेतना का द्योतक है। उन्होंने प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की सभी को कोटि-कोटि बधाई दी।उन्होंने कहा कि आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं। राम राज्य भेदभाव रहित समरस समाज का द्योतक है।

ajay choutala

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+