Haryana News: सीएम सैनी की मौजूदगी में जेजेपी के नेता भाजपा में हुए शामिल, जेजेपी को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल, प्रदेश महासचिव कुसुम शेरवाल और अंबाला जिला अध्यक्ष हरपाल कंबोज को भाजपा ज्वाइन कराकर पार्टी में उनका स्वागत किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज पंचकूला स्थित बीजेपी हरियाणा प्रदेश कार्यालय पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल, प्रदेश महासचिव कुसुम शेरवाल और अंबाला जिला अध्यक्ष हरपाल कंबोज ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। सभी का भाजपा हरियाणा परिवार में स्वागत अभिनंदन है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल, प्रदेश महासचिव कुसुम शेरवाल और अंबाला जिला अध्यक्ष हरपाल कंबोज को भाजपा ज्वाइन कराकर पार्टी में उनका स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications