Haryana News: पानीपत में JJP नेता की गोली मारकर हत्या, दो अन्य घायल, घटना के बाद पूरे शहर में मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में बीते शुक्रवार(22 मार्च) को जेजेपी नेता रविंदर मिन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से इस वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना पानीपत के विकास नगर की गली नंबर दो की है। इस घटना में जेजेपी नेता के साथ दो और लोगों को भी गोली लगी है जो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता रविंदर मिन्ना की शुक्रवार देर शाम पानीपत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने JJP नेता के साथ उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर भी गोली चलाई। दोनों घायल हो गए, जबकि JJP नेता की मौत हो गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं।

JJP Leader

एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हम आगे की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। सीआईए की टीमें आरोपी की धरपकड़ में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीमों का गठन किया है। रविंदर मिन्ना मूल रूप से जागसी गांव का रहने वाला था। वह इसके पहले जजपा का प्रदेश सहसचिव था।

बता दे कि रविंदर मिन्ना को जिसने गोली मारी है उसका नाम रणबीर है। रविंद्र व रणबीर में काफी दिन से कहासुनी चल रही थी। रविंदर मिन्ना के दोस्त राजू के घर पर पंचायत चल रही थी। यहां रणबीर भी आया था। कुछ बात को लेकर आपस में विवाद हुआ जिसपर रणबीर ने रविंदर मिन्ना और उनके दोस्तों पर गोली चला दी। जिसमे रविंद्र के माथे व छाती में गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में लाया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

इस मामले में जननायक न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते डीएसपी सतीश वत्स ने कहा विकास नगर इलाके में कल शाम करीब 7.30 बजे रविंदर नामक व्यक्ति की लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद में हत्या कर दी गई। विवाद के समाधान के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसी बात पर कहासुनी हो गई और रविंदर को गोली मार दी गई। दो अन्य लोगों को भी गोली लगी, लेकिन वे अब खतरे से बाहर हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+