Haryana News: जेजेपी ने किया संगठन का विस्तार, राष्ट्रीय और प्रदेश में 18 वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी नियुक्ति
Haryana News: जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अपने संगठन में विस्तार करते हुए 18 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक और प्रदेश कार्यकारिणी में 17 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।
फरीदाबाद निवासी धर्मपाल यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य होंगे। प्रदेश महासचिव के पद पर कुरुक्षेत्र निवासी जोग ध्यान और प्रदेश सचिव के पद पर महेंद्रगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह पटीकरा, सिरसा निवासी मदन शर्मा, कैथल निवासी बलवान कोटड़ा, मांगे राम ढुल, हिसार निवासी भरत सिंह बेनीवाल तथा सोनीपत निवासी कुलदीप मलिक गोहाना को नियुक्त किया हैं।

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी में पंचकुला निवासी जितेंद्र संधू, करनाल निवासी चरण सिंह, रोहतक निवासी पंचायत समिति सदस्य अजय मलिक, फरीदाबाद निवासी श्याम सिंह, भिवानी निवासी ऋषि पाल फोगाट, बलराज चौहान, महेंद्रगढ़ निवासी कर्मबीर सिंह, कैथल निवासी सरदार कबुल सिंह, हरी किशन सैनी और अंबाला निवासी हरबंस सिंह जलबेड़ा सदस्य होंगे।












Click it and Unblock the Notifications