Haryana News: गृह मंत्री अनिल विज ने भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा-'धीरे-धीरे जेल की तरफ जा रहे'
Haryana News: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की प्रवर्तन निदेशालय में सुनवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा धीरे-धीरे जेल की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को डर दिखाकर जमीन प्रॉपर्टी डीलरों को खरीदवा दी हैं। जो कि बड़ा घोटाला है। अब धीरे-धीरे कलई खुली रही है। गृहमंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही है।
उधर कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने हिसार से शुरू की गई यात्रा के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि शैलजा-रणदीप-किरण ग्रुप और हुड्डा ग्रुप में जोर आजमाइश चल रही है। दोनों ग्रुप अपने को असली बताते हैं। जबकि हकीकत यह है कि दोनों ही नकली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की स्थिति से पूरी तरह अनभिज्ञ है। क्योंकि देश में अन्याय सबसे ज्यादा कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाया और निर्वाचित सरकारों को तोड़ने का काम किया है।













Click it and Unblock the Notifications