Haryana News: किसानों के दिल्ली कूच पर बोले गृह मंत्री अनिल विज, कहा-'बातचीत से बडे़-बड़े मसले हल हो जाते'
Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों के दिल्ली कूच के संबंध में कहा कि बातचीत से बडे़-बड़े मसले हल हो जाते हैं और यह मसला भी हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें जो करना पड़ेगा। वह हम करेंगें। विज ने सोमवार को मीडियाकर्मियों द्वारा किसानों के दिल्ली कूच के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि वैसे भी किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है। इसी कड़ी में केन्द्र सरकार के तीन मंत्री दिल्ली से चलकर चंडीगढ़ आए हैं। जिसके तहत पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। दूसरे दौर की बातचीत होने जा रही है।

किसानों द्वारा पंजाब से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर कूच करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बातचीत अपनी जगह है। अपने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें जो करना पड़ेगा। वह हम करेंगें।
गृह मंत्री विज ने कहा कि किसान अन्नदाता है। देश के लगभग 140 करोड़ लोगों का पेट भरता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मानते है कि गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता पर हमें फोकस करना होगा। उन्होंने इस पर बात पर बल देने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications