Haryana News: एचसीएस अधिकारी विवेक कालिया बने सीएम नायब सिंह के ओएसडी, सरकार ने जारी किए आदेश
Haryana News: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश में एचसीएस अधिकारी विवेक कालिया को मुख्यमंत्री का ओएसडी (जनसंवाद) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और संयुक्त सचिव तथा कला एवं संस्कृति मामले विभाग का अतिरिक्त निदेशक भी लगाया गया है। एक मजबूत शिकायत निवारण तंत्र किसी भी पारदर्शी और प्रभावी सरकार का बेंचमार्क है। इसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकार द्वारा जन संवाद पोर्टल बनाया है और इस कार्य के प्रभावी संचालन के लिए उन्हें ओएसडी लगाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications