Haryana News: हरियाणा सरकार का राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बड़ा एलान, दफ्तरों और स्कूलों में रहेगी छुट्टी
Haryana News: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ चुका है। हरियाणा सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। राज्य सरकार ने यह फैसला 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर लिया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह अधिसूचित किया जाता है कि 22 जनवरी 2024 का आधा दिन दोपहर 2:30 बजे तक सभी विभागों, बोर्ड, निगम, स्कूलों और कॉलेजों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा। यह सभी कर्मचारियों को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में भाग लेने के लिए सक्षम बनाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूरा देश का माहौल राममयी हो चुका है। राम लाल की मूर्ति भी अयोध्या पहुंच चुकी है। इस महाआयोजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को केंद्रीय कार्मिकों के लिए भी आधे दिन की छुट्टी का एलान किया है। वही हरियाणा सरकार ने भी सभी कार्यायलयों और स्कूल कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications