Haryana News: हरियाणा एसीबी की सोनीपत में कार्रवाई, पंचायती राज की क्लर्क 39 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने जिला सोनीपत के पंचायती राज विभाग में कार्यरत क्लर्क निशा को 39 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी निशा द्वारा ठेकेदार से 11 लाख रुपए का बकाया बिल पास करने के बदले में 39 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसे लेते हुए एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।













Click it and Unblock the Notifications