Haryana News: हरियाणा के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर, अब 14 सितंबर तक निशुल्क अपडेट करा सकते आधार कार्ड

Haryana News: हरियाणा के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर है। यूआईडीएआई ने आमजन की सुविधा के मद्देनजर फ्री में आधार कार्ड अपडेट की तारीख बढ़ाकर 14 सितम्बर 2024 कर दी है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है। 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पहले 14 जून तक तक फ्री में आधार अपडेट किया जा सकता था। जिसे अब तीन महीने आगे बढ़ाते हुए आधार कार्ड को अपडेट करने की तिथि 14 सितम्बर 2024 तक कर दी गई है। नागरिक स्वयं भी uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी और आधार सेंटर पर जाकर करवाया जा सकता है।

cm saini

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने आमजन से आह्वान किया है कि जिन व्यक्तियों ने पिछले 10 सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है। वे अपने आधार कार्ड में समय रहते अपडेशन जरूर करवा लें। ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने और अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी एवं समस्या का सामना न करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+