Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं, महावीर स्वामी के आदर्शों के अनुसरण की दी सीख
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश-प्रदेशवासियों को भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आप सभी को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान महावीर स्वामी का तपस्यामय जीवन हम सभी को सत्य अहिंसा एवं संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।'

आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर हैं। जैन धर्मावलंबी भगवान महावीर का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।
इस साल महावीर जयंती 21 अप्रैल यानी आज है। महावीर जयंती के दिन जैन मंदिरों में भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भगवान महावीर का अभिषेक किया जाता है और भव्य जुलूस निकाले जाते हैं।
भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर हैं। भगवान महावीर का जन्म ईसा पूर्व 599 वर्ष माना जाता है। उनका जन्म बिहार के क्षत्रियकुंड में हुआ था। उनके पिता राजा सिद्धार्थ और माता रानी त्रिशला थी। वह इक्ष्वाकु वंश में कुंडग्राम के राजा थे। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। जैन शास्त्रों के अनुसार जब भगवान महावीर की माता रानी त्रिशला गर्भवती थी। तब उन्हें 16 सपने आए थे। ये सपने बेहद शुभ थे। जो भगवान के जन्म के पूर्व के संकेत थे।












Click it and Unblock the Notifications