Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर गोहाना में मनोहर संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल, राष्ट्रहित में की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गोहाना में मनोहर संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'यह भारत के राष्ट्रवाद का स्वर्णिम युग है और समाज का भी, अब नागरिक केवल अपने लिए नहीं बल्कि भारत के भविष्य के लिए सोचने लगे हैं। हर वर्ग का हर व्यक्ति राष्ट्रवाद की बागडोर माननीय मोदी जी के परिपक्व हाथों में ही देखना चाहता है ! आज गोहाना में आयोजित मनोहर संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने साथियों से सार्थक चर्चा की और राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान करने का आग्रह भी किया!'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गोहाना में मनोहर संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications