Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर किया नमन, महिला सशक्तिकरण को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिला सशक्तिकरण की प्रतीक अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'न्यायप्रियता और सुशासन की पर्याय पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन। शिवभक्त अहिल्याबाई के सनातन धर्म और प्रजाहित में किए कार्य आज भी सबके लिए आदर्श हैं, नर्मदा तट से आध्यात्मिक शासन कर उन्होंने पूरे भारत वर्ष में सांस्कृतिक एकता स्थापित की थी।'

आपको बता दें कि मालवा की महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 में 1725 को हुआ था। 1725 में महाराष्ट्र के अहमदनगर के चंडी गांव में अहिल्या का जन्म हुआ था। वह अपने गांव के सम्मानित मानकोजी शिंदे की पुत्री थी। वह किसी राजघराने से संबंध नहीं रखती थी। लेकिन एक दिन उनके हाथों में राज्य की सत्ता आ गई। एक साधारण से परिवार की लड़की ऐसे धर्म दायित्वों का निर्वहन करने लगी।
महारानी अहिल्याबाई होलकर का नाम आज भी पूरे अदब से मालवा क्षेत्र में लिया जाता है। वह बड़ी बेशुमार योद्धा थी। अहिल्याबाई होलकर के शासनकाल के दौरान मराठा-मालवा साम्राज्य ने बड़ी-बड़ी विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कई सारे हिंदू मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिला सशक्तिकरण की प्रतीक अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है।












Click it and Unblock the Notifications