Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने रोहतक लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को भाजपा कार्यालय में रोहतक लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी संबंधी विभिन्न मुद्दों और रणनीति पर चर्चा की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज भाजपा कार्यालय में रोहतक लोकसभा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव की तैयारी संबंधी विभिन्न मुद्दों व रणनीति पर कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई।'

आपको बता दें कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल संभाल रखी है। प्रदेश में दोनों नेता लोकसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को भाजपा कार्यालय में रोहतक लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी संबंधी विभिन्न मुद्दों और रणनीति पर चर्चा की है।












Click it and Unblock the Notifications