Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर जताया दुख, सियासत को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'बादशाहपुर विधानसभा से विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध और दुखी हूँ। हरियाणा विधानसभा ने एक युवा, ऊर्जावान सदस्य खोया है। हरियाणा राजनीति में उनकी कमी सदा महसूस की जाएगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

आपको बता दें कि गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। विधायक राकेश दौलताबाद सुबह 10:30 हार्ट अटैक के वक्त अपने घर पर ही मौजूद थे। उनके बेटे द्वारा उन्हें तुरंत गुरुग्राम के पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications