Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने पीएम मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मार्गदर्शन और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्मिलित होकर अभिभूत हूँ। जनसेवा की इस नई भूमिका के लिए संगठन और केंद्रीय नेतृत्व का आभार। संगठन के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरु हुई जनसेवा की यह यात्रा, संगठन एवं पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आज इस पड़ाव पर पहुंची है। इस नई यात्रा में सदैव पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में NDA का तीसरा कार्यकाल निश्चित तौर पर विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करेगा एवं आने वाला समय भारत की नई उपलब्धियों का साक्षी होगा।'

manohar lal

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा से तीन मंत्रियों को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+