Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने इसराना में किया रोड़ शो, भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसराना विधानसभा में रोड़ शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'यह मोदी के समृद्ध भारत का संदेश है ! आज रोड शो में इसराना विधानसभा के विभिन्न गांवों में परिवारजनों तक मोदी का संदेश पहुंचाया साथ ही राष्ट्रवादी भाजपा के विकासवादी कमल पर मुहर लगाने का आग्रह किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसराना विधानसभा में रोड़ शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications