Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने करनाल के कुलवेहड़ी से रांवर तक किया रोड़ शो, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में ग्राम कुलवेहड़ी से रांवर तक रोड़ शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे। मोदी जी के मजबूत हाथों में देश की बागडोर सौंपकर हर जन खुश है, रोड शो के इन दृश्यों में इसी मजबूती की परछाई दिखाई दे रही है। आज करनाल में ग्राम कुलवेहड़ी से रांवर तक रोड शो के दौरान प्रत्येक गांव में माता बहनों, अन्नदाताओं से मिले संबल और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में ग्राम कुलवेहड़ी से रांवर तक रोड़ शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications