Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर दी बधाई, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर बधाई दी है। पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ डुक ग्यालपो से सम्मानित होने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई ! यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है कि मोदी जी पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं जिनको यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ है। देश का हर नागरिक यह जानता है कि प्रधानमंत्री जी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं तथा उनकी प्रसिद्धि निरंतर बढ़ती जा रही है।'

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे पर हैं। पीएम मोदी को शुक्रवार को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द डुक ग्यालपो से सम्मनित किया गया है। इस सम्मान की घोषणा भूटान के राजा ने 17 सितंबर 2021 को 114वें राष्ट्रीय समारोह के दौरान की थी।












Click it and Unblock the Notifications