Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने जुलाना में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के समर्थन में जुलाना में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि '21 वीं सदी का भारत दुनिया के हर देश की आंखों में आंखें मिलाकर बात करता है, यूरोप से लेकर अफ्रीका तक हर देश अपनी समस्याओं का समाधान मोदी जी से पूछता है, यह भारत की बढ़ती हुई ताकत है। आज सोनीपत लोकसभा के समर्पित प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के समर्थन में जुलाना में आयोजित विजय संकल्प रैली में परिवारजनों को मोदी जी की राम राम पहुंचायी।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के समर्थन में जुलाना में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications