Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने हिसार में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, भाजपा के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार के मंडी आदमपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज हिसार के मंडी आदमपुर में आयोजित विजय संकल्प रैली में आए परिवारजनों को संबोधित किया। भाजपा के प्रति अथाह विश्वास और प्रेम का परिणाम है कि मेरे परिवारजन भरी धूप में भी भाजपा को आशीर्वाद देने पधार रहे हैं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार के मंडी आदमपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications