Haryana News: निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की प्राथमिकता: अनुराग अग्रवाल

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनावों के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती पर गठित राज्य कमेटी के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर राज्य में भयमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियों को भी मुस्तैदी से तैनात किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 15 कंपनियां पहुंच चुकी हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव प्रबंधन को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोक सभा-2024 चुनाव केवल चुनाव ही नहीं। बल्कि यह चुनाव का पर्व-देश का गर्व है। उन्होंने कहा कि इस पर्व को हर्ष, शांति, भाईचारे के साथ मनाना राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों की जिम्मेदारी है। बल्कि हर नागरिक का मौलिक अधिकार भी है।

anurag agrawal

बैठक में इस बात की जानकारी भी दी गई कि अंबाला, हिसार, सिरसा, रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो-दो कंपनियां तैनात की जाएगी। इसी प्रकार सोनीपत लोक सभा क्षेत्र में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की दो कंपनियां तथा कुरुक्षेत्र, करनाल, भिवानी-महेन्द्रगढ़, गुड़गांव व फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्रों में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की एक-एक कंपनी तैनात की जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियों का ठहराव जिला मुख्यालयों पर रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+