Haryana News: सीएम सैनी ने दबंगों को दी चेतावनी, कहा-'या तो दबंगई छोड़ दें या कड़े परिणाम भुगतने को तैयार रहे'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए व्यापारियों को मिल रही धमकियों पर कड़ा संज्ञान लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दबंगों को कड़ी चेतावनी दी है। सीएम सैनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो दबंगई छोड़ दें या फिर कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। पुलिस किसी भी सूरत में दबंगई को नहीं बख्शेगी। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि व्यापारियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बढ़ती जाएगी।

सीएम सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि उनके पास टिकट लेने वाला कोई नहीं है। कोई चुनाव लड़ना ही नहीं चाहता है। इसलिए कांग्रेस अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि 55-60 साल में जो कांग्रेस देश में गरीबी कम नहीं कर पाई। वह अब कैसे एक झटके में गरीबी कम कर देगी। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को अब बताना चाहिए कि उनके पास ऐसा कौन सा अलादीन का चिराग है। जिसके सहारे वह एक झटके में गरीबी को खत्म करने का काम करेंगे।

cm saini

सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि कांग्रेस के इस झूठ से लोगों को बचाना चाहिए। कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। कांग्रेस 55 साल में गरीबी नहीं हटा पाई। लेकिन भाजपा ने अपने 10 सालों में गरीबों के लिए अनेक योजना बनाई है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में किसानों को 2 रुपए के चेक मिलते थे। जबकि मनोहर सरकार ने करोड़ों रुपए किसानों को खराब फसल का मुआवजा दिया है। कांग्रेस किसानों को लेकर किस प्रकार से ठगने का काम करती है। इस बात का उदाहरण यह है कि राजस्थान में 5 साल पहले चुनाव में कांग्रेस ने कर्ज माफी का नारा देकर वोट हड़पने का काम किया। लेकिन किसी का 1 रुपया भी कर्ज माफ नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+