Haryana News: सीएम सैनी ने कांग्रेस पर निशाना, कहा- '60 सालों में कांग्रेस सरकार ने गरीबों पर अत्याचार किया'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगभग 60 सालों में कांग्रेस सरकार ने गरीब का भला नहीं किया। केवल झूठ बोलने का काम किया और गरीबों पर अत्याचार किया। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के युवराज और घमंडिया गठबंधन ने डॉ भीमराव अंबेडकर के पवित्र संविधान को अपमानित करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस बार के चुनावों में झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित किया कि अगर तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो वे संविधान को समाप्त कर देंगे। आरक्षण समाप्त कर देंगे। परंतु आज देश समझ रहा है।

सीएम नायब सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली और इसके लिए वे हरियाणा की ओर से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। जो गरीब की, किसान की, महिलाओं को सशक्त करने और युवाओं को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और तेज गति से आगे बढ़ेगा और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में हरियाणा मजबूती प्रदान करेगा।
सीएम सैनी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने संविधान में धारा-370 को शामिल किया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संसद में विरोध किया था कि यह धारा 370 संविधान में शामिल नहीं होनी चाहिए। संविधान की मूल भावना के साथ कांग्रेस ने ही सबसे पहले खिलवाड़ किया था। कांग्रेस ने विभिन्न मंचों पर संविधान को अपमानित किया है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस-घमंडिया गठबंधन के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। ये केवल झूठ बोलने का काम करते हैं। ये लोग बेशक सीटें जीतकर आ गए। लेकिन देश इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को पूरा सम्मान दिया और उनके पंच स्थान को पंच तीर्थ में विकसित करके उन्हें सम्मानित करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने दुष्प्रचार किया और इतना झूठ बोलने के बाद भी हमारा वोट शेयर कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा है। कांग्रेस ने 60 साल में किसानों के लिए क्या कदम उठाए हैं। इस बारे में श्वेत पत्र जारी कर बताए।
दिल्ली सरकार द्वारा पानी के विषय पर की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम नायब सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेशानुसार हरियाणा दिल्ली को उसके हिस्से से भी अधिक पानी दे रहा है। यदि हिमाचल प्रदेश से पानी आता है तो वह पूरा पानी दिल्ली को दिया जाएगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि झूठ बोलना आम आदमी पार्टी के डीएनए में है। ये झूठ का सहारा लेकर ही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है और दिल्ली में भी। वे पंजाब से कहें कि एसवाईएल का पानी दें। जिससे हरियाणा की प्यास भी बुझेगी और दिल्ली को भी अतिरिक्त पानी मिलेगा।
उन्होंने दिल्ली सरकार से सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए क्या व्यवस्था की है। वे फ्री पानी दे रहे हैं। जनसंख्या बढ़ रही है। उसके लिए उनकी क्या नीति है। पानी के लिए क्या प्रावधान किया है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय और भाजपा महिला विंग की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications