Haryana News: सीएम सैनी ने पंचकूला में की हर बूथ हर बूथ हर घर अभियान की शुरूआत, कांग्रेस पर बोला हमला

Haryana News: हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला पहुंचे हैं। यहां सीएम सैनी ने हर बूथ हर घर अभियान की शुरुआत की। बीजेपी का यह अभियान पूरे प्रदेश में 11 से 12 मई तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पार्टी हर बूथ हर घर तक सरकार की 10 साल की उपलब्धियां पहुंचने की कोशिश करेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला बोला।

सीएम सैनी ने पंचकूला में राजीव कॉलोनी में भूत 132 पहुंचकर हर भूत हर घर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में किस तरह के हाल थे। यह किसी से छुपा नहीं है। अब भाजपा ने विकास के नए आयाम लिखे हैं। यह सभी लोग जानते हैं। इसके अलावा सीएम ने कांग्रेस विधायकों की तरफ से राज्यपाल से सरकार बर्खास्त करने की मांग को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ जो विधायक हैं। उनके हस्ताक्षर करके लिखकर दें कि उनके समर्थन में कितने विधायक हैं।

cm saini

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भर में लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि इस बार भी प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत दर्ज करेगी। वहीं प्रदेश में आने वाले दिनों में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी रैलियां करते हुए नजर आएंगे।

सीएम सैनी ने जेजेपी की हिसार से उम्मीदवार नैना चौटाला पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि विरोध करने का यह तरीका सही नहीं है। वोट मांगना सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी वोट मांगने के लिए गांव-गांव और घर-घर जा सकते हैं। इस तरह का किसी प्रत्याशी का विरोध सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+