Haryana News: पंजाब में बोले सीएम सैनी, कहा-'यहां की सरकारों ने लोगों का शोषण करने का काम किया'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब का पैसा लूटकर दिल्ली जा रहा है। कांग्रेस पार्टी भी ऐसा ही करती थी। कांग्रेस सोनिया गांधी को खुश रखती थी। आप अरविंद केजरीवाल को खुश रखती थी। इस तरह की सोच पंजाब को पीछे ले जा रही है।
सीएम सैनी ने कहा कि यहां का पैसा लूट करके दिल्ली भेजा जा रहा है। ऐसा ही कांग्रेस करती थी। कांग्रेस सोनिया गांधी को खुश रखती थी। ये केजरीवाल को खुश कर रहे हैं। इसका असर यहां के गरीब, किसान और विकास कार्यों पर पड़ता है। इनकी सोच पंजाब को पीछे ले जाने का काम कर रही है। लेकिन अब लोगों ने सोच लिया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग विकास चाहते हैं। बातें नहीं चाहते हैं। चाहे कांग्रेस की सरकार हो या आम आदमी की सरकार। लोगों से वोट तो ले लिया है। लेकिन उनका शोषण किया है। लोगों का शोषण करने का काम इन सरकारों ने किया है। आप पंजाब के लोगों को साफ दिखाई दे रहा है कि पंजाब को आगे बढ़ाना है तो नरेंद्र मोदी को मजबूत करना होगा। नरेंद्र मोदी के साथ आज देश के लोग खड़े हैं।
आपको बता दे की हरियाणा में छठे चरण में सभी 10 सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications