Haryana News: मतगणना से पहले बोले सीएम सैनी, कहा-'मोदी सरकार पिछले 10 सालों में लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी'

Haryana News: लोकसभा चुनाव नतीजों पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। कल मतगणना है। मोदी सरकार पिछले 10 सालों में लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। सिर्फ घोषणा बाकी है। देश ने पीएम मोदी को एकतरफा बहुमत दे दिया है। आने वाले समय में पीएम मोदी के नेतृत्व में ये भारत और मजबूती से आगे बढ़े और सशक्त हो।

सीएम सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग ने सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। कल मतगणना का दिन है। कल देश के सबसे बड़े चुनाव का परिणाम आ रहा है। पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने जो कार्य किए हैं। वे लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं। देश कल 400 पार सीट देकर मोदी के कामों पर मुहर लगाएगा।

cm saini

उन्होंने आगे कहा कि देश के हित में मोदी ने जो मजबूती से काम किए हैं। किसानों के लिए मजबूती से काम किया है। महिलाओं को सशक्त किया है। युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। पिछले 10 वर्षों में जो काम मोदी ने किए हैं और देश ने उस पर मुहर लगाई है। देश ने एकतरफा बहुमत मोदी को दिया है। सिर्फ घोषणा होना बाकी है। आने वाले समय में उनके नेतृत्व में भारत और मजबूती से आगे बढ़े और सशक्त हो। उसके लिए कल के चुनाव परिणाम मोदी को एक बार फिर देश की बागडोर सौंपने वाले हैं।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम कल आएंगे। उससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+