Haryana News: बुढ़ापा पेंशन को लेकर बोले सीएम सैनी, कहा-'पिछले साढ़े 9 सालों में 2 हजार रुपए का इजाफा हुआ'

Haryana News: हरियाणा में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां को गिनाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में बुजुर्गों को 1000 रुपए बुढ़ापा पेंशन के रूप में मिलते थे और अब 2024 में बुजुर्गों को 3000 रुपए बुढ़ापा पेंशन मिल रही है। पिछले साढ़े 9 साल में हमारी सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में 2000 रुपए का इजाफा किया है।

उन्होंने कहा कि अब बुजुर्गों को पेंशन बनवाने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। हमारी सरकार ने ऐसी योजना लागू की है। जिससे 60 वर्ष पूरे होते ही बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन अपने आप आनी शुरू हो जाती है। प्रदेश में 2 लाख 32 हजार लोगों को इस योजना के तहत पेंशन बनकर उनके घर पहुंची है। प्रदेश में 19 लाख 65 हजार बुजुर्गों को बुजुर्ग सम्मान भत्ता मिल रहा है।

cm saini

सीएम सैनी ने कहा कि सरकार ने दयालू योजना के तहत 8037 परिवारों को वित्तीय सहायता देकर सहयोग किया है। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत 23 लाख परिवारों के 84 लाख लोगों को बस में 1000 किलोमीटर फ्री में यात्रा करने का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान कार्ड के साथ चिरायु योजना को लागू किया। जिससे प्रदेश के एक करोड़ 19 लाख लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+