Haryana News: सीएम सैनी पहुंचे बादशाहपुर विधायक राकेश दौलताबाद के घर, परिजनों को बंधाया ढांढस

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बादशाहपुर से विधायक रहे राकेश दौलताबाद के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बादशाहपुर से विधायक रहे स्व. राकेश दौलताबाद जी के निवास पर पहुँचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।एक कुशल और युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में वे सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेंगे। ॐ शान्ति।'

cm saini

आपको बता दें कि गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण में मतदान के बीच बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। विधायक राकेश दौलताबाद सुबह 10:30 हार्ट अटैक के वक्त अपने घर पर ही मौजूद थे। उनके बेटे द्वारा उन्हें तुरंत गुरुग्राम के पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+