Haryana News: सीएम सैनी पहुंचे पंजाब के काठगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर, महादेव से मांगा यह आशीर्वाद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के काठगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं आश्रम में पहुंचकर महादेव का आशीर्वाद लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'काठगढ़ पंजाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं आश्रम में पहुंचकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वहां उपस्थित शिव भक्तों और श्रद्धालुओं से भेंट कर 1 जून को राष्ट्र हित में भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आग्रह किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो गए हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। अब सीएम सैनी पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के काठगढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं आश्रम में पहुंचकर महादेव का आशीर्वाद लिया है।












Click it and Unblock the Notifications