Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल में गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए लगाई अरदास
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल सेक्टर 6 स्थित गुरुद्वारे में पहुंच मत्था टेक प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए अरदास लगाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह। आज करनाल सेक्टर 6 स्थित गुरुद्वारे में पहुंच मत्था टेक प्रदेश के सभी परिवारजनों की खुशहाली और समृद्धि के लिए अरदास लगाई।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल सेक्टर 6 स्थित गुरुद्वारे में पहुंच मत्था टेक प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए अरदास लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications