Haryana News: सीएम सैनी ने नारायणगढ़ में गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, गुरुओं से मांगा यह आशीर्वाद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में गुरुद्वारा साहिब में गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व के अवसर पर मत्था टेक कर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गुरुद्वारा साहिब, नारायणगढ़ में हिंद की चादर, गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मत्था टेक कर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु तेग बहादुर जी का देश और धर्म के लिए बलिदान अतुलनीय है। पूरा देश उनका ऋणी है और रहेगा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में गुरुद्वारा साहिब में गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व के अवसर पर मत्था टेक कर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications