Haryana News: सीएम सैनी ने मतगणना से पहले करनाल में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, ऐसे जताया आभार
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतगणना से पहले करनाल में अपने कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर चुनाव के दौरान सहयोग के लिए उनका आभार जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'करनाल के अपने कर्मठ और कर्मयोद्धा कार्यकर्ताओं से स्नेहिल मुलाकात हुई। चुनाव प्रचार और मतदान के लंबे दौर के बाद अपने परिवारजनों से चर्चा की। हरियाणा में इंडी गठबंधन को हराने के लिए आप लोगों ने अथक प्रयास किया है ताकि विकास और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने वाली शक्तियां प्रभावी रहें। सत्ता सुख के लिए हर साल नए प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले इंडी गठबंधन को जनता ने पूरे देश में चंद सीटों पर समेट दिया है। आप सभी का आभार।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव परिणाम कल यानि 4 जून को आएंगे। चुनाव आयोग ने मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना से ठीक पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 400 पार सीटों का दावा किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतगणना से पहले करनाल में अपने कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर चुनाव के दौरान सहयोग के लिए उनका आभार जताया है।












Click it and Unblock the Notifications