Haryana News: सीएम सैनी ने नई दिल्ली में हरियाणा भवन पर आमजन और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर आमजन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम सैनी ने उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर पहुंचे अपने परिवारजनों का हाल-चाल जाना और उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को निवारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव कि मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आ गए हैं। चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को 10 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथ में थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर आमजन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम सैनी ने उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications