Haryana News: सीएम सैनी ने तावडू में केएमपी हाइवे पर बस में आग लगने की घटना पर जताया दुख, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तावडू में केएमपी हाइवे पर बस में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही सीएम सैनी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'तावडू में केएमपी हाइवे पर श्रद्धालुओं की बस में आग लगने की दुर्घटना बेहद आहत करने वाली है। नल्हड़ के मेडिकल कॉलेज में घायलों का उचित उपचार किया जा रहा है। प्रशासन मुस्तैद है और जरूरत के मुताबिक घायल श्रद्धालुओं को और भी बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था सरकार कर रही है। इस दु:खद हादसे में जिन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति !'

cm saini

आपको बता दें कि हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया था। यहां श्रद्धालुओं से भारी चलती बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में सवार आठ लोग जिंदा जल गए। दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए।

दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। देर रात चलती बस में आग लगते देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों के पास कोई उचित प्रबंध नहीं होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब और चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। जो मथुरा वृंदावन से दर्शन कर अपने घर जा रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बस में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही सीएम सैनी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+