Haryana News: सीएम सैनी ने विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर जताया दुख, परिजनों के लिए कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। राकेश के अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिवारजनों और समर्थकों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति'
आपको बता दें कि गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। विधायक राकेश दौलताबाद सुबह 10:30 हार्ट अटैक के वक्त अपने घर पर ही मौजूद थे। उनके बेटे द्वारा उन्हें तुरंत गुरुग्राम के पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications