Haryana News: सीएम सैनी ने केंद्र में हरियाणा को भागीदारी देने पर पीएम मोदी का जताया आभार, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार में हरियाणा प्रदेश को भागीदारी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'केंद्र सरकार में हरियाणा प्रदेश को असाधारण भागीदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद। करनाल से सांसद मनोहर लाल खट्टर, गुरुग्राम से सांसद इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर हरियाणा को उचित प्रतिनिधित्व भी मिला है और नरेंद्र मोदी ने हमारा मान भी बढ़ाया है। हरियाणा मोदी की उम्मीदों पर सदैव खरा साबित होगा और केंद्रीय मंत्रिमंडल के सहयोगियों के प्रयास से हरियाणा के विकास को भी एक नई गति मिलेगी।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें हरियाणा के तीन सांसद शामिल हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार में हरियाणा प्रदेश को भागीदारी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।












Click it and Unblock the Notifications