Haryana News: सीएम सैनी ने पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'संपूर्ण भारतवर्ष के लिए ये अत्यंत शुभ और आह्लादित करने वाली घड़ी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ली है। समग्र विकास और मजबूत राष्ट्र की धारा को वे ओर भी प्रभावी ढंग से ताकत देंगे। पूरे देश को ये विश्वास है कि अगले 5 सालों में एनडीए की मजबूत सरकार गुड गवर्नेंस,विकास, नागरिकों के जीवन में क्वॉलिटी ऑफ लाइफ जैसे सपनों को पूरा करेगी।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications