Haryana News: सीएम सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने पर दी बधाई, जानें क्या बोले
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल सांसद मनोहर लाल खट्टर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हमारे मार्गदर्शक हरियाणा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल सांसद मनोहर लाल खट्टर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने की बहुत-बहुत बधाई और अभिनंदन। मनोहर लाल ने गवर्नेंस और पारदर्शिता के मामले में पिछले साढ़े 9 वर्षों में हरियाणा में जो प्रतिमान स्थापित किए हैं उन अनुभवों का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश को मिलेगा ऐसी में आशा और आकांक्षा रखता हूं।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल सांसद मनोहर लाल खट्टर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications