Haryana News: सीएम सैनी ने अरुणाचल में जीत पर सीएम पेमा खांडू को दी बधाई, कार्यकर्ताओं के लिए कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अरुणाचल में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू को बधाई देकर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'अरुणाचल पूर्वोत्तर का हमारा वो महत्वपूर्ण राज्य है जहां सूर्य की किरणें सबसे पहले धरती पर पड़ती हैं और इसी अरुणाचल में भारतीय जनता पार्टी का कमल और भी मजबूती से खिला है। राज्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस आज खाता तक खोल पाने की हालत में नहीं बची है। ये यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की विजय है भाजपा में विश्वास की जीत है। इतिहास एक बार फिर 4 जून को भी दोहराया जाने वाला है।मुख्यमंत्री पेमा खांडू को बधाई एवं समस्त कार्यकर्ताओं का अभिनंदन।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव कि मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आ गए हैं। चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को 10 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथ में थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अरुणाचल में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू को बधाई देकर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है।












Click it and Unblock the Notifications