Haryana News: सीएम सैनी ने भिवानी और चरखी दादरी में 6 परियोजनाओं को दी मंजूरी, 40.18 करोड़ की लागत से होगा काम

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत जिला भिवानी और चरखी दादरी में 40.18 करोड़ रुपए की लागत की छह बड़ी परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में भिवानी जिले के गांव बडाला में 4.47 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जलापूर्ति योजना का संवर्धन और नवीनीकरण तथा ताजे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा भिवानी जिले के गांव चोर्तापुर में 4.52 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से जल घर उपलब्ध कराना, जिला भिवानी के गांव राजगढ़, नवा और नवा की ढाणी में नहर आधारित जल घरों का निर्माण और शेष गलियों में वितरण प्रणाली शामिल है। जिसकी अनुमानित लागत 9.89 करोड़ रुपए है।

cm saini

उन्होंने बताया कि जिला चरखी दादरी की स्वीकृत परियोजनाओं में 9.47 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से गांव मकरानी और संतोखपुरा के लिए अलग से नहर आधारित जल घरों का निर्माण, 6.14 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से चरखी फोगाट गांव के लिए नहर आधारित जल घरों का निर्माण और 5.69 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सांजरवास गांव की जलापूर्ति योजना का विस्तार शामिल है। ये परियोजनाएं हरियाणा की जलापूर्ति के लिए ढांचागत सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।\

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+