Haryana News: सीएम सैनी ने प्रदेश के जिलों के लिए 61 परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानिए किसे क्या मिला

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जल जीवन मिशन, सहायक गतिविधियां और जल गुणवत्ता निगरानी और निरीक्षण के तहत नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जेजेएम-डब्ल्यूक्यूएमएंडएस के तहत 58.73 करोड़ रुपए की 61 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा हरियाणा राज्य को 462.03 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। उक्त राशि का 5 प्रतिशत तथा 2 प्रतिशत तक की राशि क्रमशः सहायता तथा डब्ल्यूक्यूएमएंडएस गतिविधियों के लिए उपयोग की जाएगी।

cm saini

प्रवक्ता ने बताया कि प्रस्ताव एक के अनुसार सहायक गतिविधियों के लिए 23 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। जिसमें 20 मण्डल शामिल हैं। जिनमें आईईसी गतिविधियां, सामुदायिक भागीदारी, प्रशिक्षण एवं स्थापना सहित पिछले वर्ष की देनदारियां आदि शामिल हैं। अंबाला जिले में इसकी अनुमानित लागत 92.06 लाख रुपए, भिवानी में 1.49 करोड़ रुपए, चरखी दादरी में 87.21 लाख रुपए, फरीदाबाद में 62.01 लाख रुपए, फतेहाबाद में 1.31 करोड़ रुपए, गुरुग्राम में 91.92 लाख, हिसार में 1.58 करोड़, झज्जर में 1.37 करोड़, कैथल में 1.50 करोड़, करनाल में 1.97 करोड़, कुरुक्षेत्र में 93.41 लाख, पानीपत में 1.32 करोड़, पलवल में 1.46 करोड़, पंचकूला में 11.39 करोड़, रेवाड़ी में 1.33 करोड़, रोहतक 97.17 लाख, सोनीपत 1.71 करोड़, सिरसा 1.13 करोड़, महेन्द्रगढ़ में 1.63 करोड़, नूंह में 1.55 करोड़ और यमुनानगर में 1.09 करोड़ है।

उन्होंने बताया कि प्रस्ताव-2 के अनुसार जिसे जल गुणवत्ता निगरानी एवं निरीक्षण शीर्ष के तहत मंजूरी मिली है। जिसमें 38 परियोजनाएं शामिल हैं। जिनमें जिला, उप-जिला प्रयोगशालाओं में जल परीक्षण प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ बनाना, प्रयोगशालाओं के लिए उपभोज्य, एफटीकेएस एवं एफटीकेएस वितरण के साथ जल गुणवत्ता परीक्षण, जल गुणवत्ता एवं स्थापना लागत पर जीआरडब्ल्यू को प्रशिक्षण आदि शामिल हैं। अंबाला में इसकी अनुमानित लागत 45.50 लाख, भिवानी में 40.19 लाख, चरखी दादरी में 39.46 लाख, फरीदाबाद में 39.28 लाख, फतेहाबाद में 40.09 लाख, हिसार में 40.21 लाख, झज्जर में 39.94 लाख, जींद में 40.21 लाख, कैथल में 40.06 लाख, करनाल में 5.41 करोड़, कुरुक्षेत्र में 51.01 लाख, पानीपत में 39.61 लाख, पंचकूला में 44.91 लाख, गुरुग्राम में 39.67 लाख, नूंह में 51.09 लाख, पलवल में 45.51 लाख, रेवाड़ी में 40.39 लाख, रोहतक में 44.38 लाख, सिरसा में 40.30 लाख रुपए तथा अन्य 18 ऐसी परियोजनाएं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+