Haryana News: सीएम सैनी ने नारनौंद में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के नारनौंद में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'नारनौंद में विकास की बयार तभी आई है जब से 2014 में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आई है। कांग्रेस और अन्य परिवारवादियों ने सिर्फ बहकाकर वोट लिए और जान बूझकर इस इलाके को पीछड़ा बनाकर रखा। कैप्टन अभिमन्यु जब यहां से विधायक और मंत्री बने तब इस इलाके के हक की पूरी लड़ाई लड़ी। कांग्रेस के प्रत्याशी जयप्रकाश जैसे ग्रीन ब्रिगेड के दबंग लड़ाईयां और पंचायत करा सकते हैं सूखी थापी दे सकते हैं। भाजपा का विजय रथ ही विकास के पहिए को आगे बढ़ाएगा इसलिए नरेंद्र मोदी को और मजबूत करने के लिए हमें हिसार से रणजीत सिंह चौटाला जी को अवश्य जिताना है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार के नारनौंद में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications