Haryana News: सीएम सैनी ने शाहाबाद में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शाहाबाद में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज शाहाबाद में विजय संकल्प रैली आयोजित की गई। जेल रिटर्न क्लब के नए सदस्य का एक प्रतिनिधि कुरुक्षेत्र में इंडी गठबंधन का उम्मीदवार है। शाहाबाद के लोग ये जानते हैं कि भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूल कर गरीबों को वापस लौटाने के मिशन पर नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। धर्म और न्याय की धरती कुरुक्षेत्र से जो आप जनादेश देने जा रहे हैं वो मोदी जी के इरादों को और मजबूत करेगा। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र के विकास का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शाहाबाद में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications