Haryana News: सीएम सैनी ने रायपुररानी में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के कालका विधानसभा में रायपुररानी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को सर्वत्र अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है। कमल के फूल को दिया गया आपका एक एक वोट विकसित राष्ट्र के निर्माण और मोदी जी के संकल्पों को मजबूती देगा। कालका विधानसभा के रायपुररानी के लोगों का जोश भाजपा की ऐतिहासिक जीत की गवाही दे रहा है।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'श्रीमती बंतो कटारिया जी की विजय से अंबाला के निरंतर विकास की प्रक्रिया और तेज होगी। विजय संकल्प रैली के सफल आयोजन के लिए कालका की पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा जी और उनकी टीम का अभिनंदन।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने अंबाला लोकसभा सीट पर बंतो कटारिया को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के कालका विधानसभा में रायपुररानी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications