Haryana News: सीएम सैनी ने रादौर में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे मत
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रादौर में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रादौर की जनता मेरा परिवार है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस क्षेत्र के लिए काम करने का अवसर मिला है। विजय संकल्प रैली के दौरान जनता-जनार्दन ने भरपूर जन समर्थन दिया। नवीन जिंदल ने आपकी सेवा का प्रण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। आपके स्नेह और आशीर्वाद से मोदी जी का विजय रथ 400 पार की तरफ मजबूती से बढ़ रहा है। रैली के सफल आयोजन के लिए हमारे OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव और उनकी पूरी टीम का अभिनंदन।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। सीएम सैनी करनाल विधानसभा का उपचुनाव भी लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रादौर में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications