Haryana News: सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र के पिहोवा में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के पिहोवा में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मोक्ष और तर्पण की भूमि पिहोवा में विजय संकल्प रैली आयोजित की गई।आज कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास ना तो नेता है,ना नीति है और ना नीयत है। भ्रष्टाचारियों का झुंड सिर्फ मोदी जी का विजय रथ रोकने के लिए इकट्ठा हुआ है लेकिन गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र में तो मोदी जी का सारथी खुद यहां की जनता है और जब नेतृत्व खुद जानता अपने हाथों में ले ले,फिर उस विजय रथ को कोई भी ठगबंधन रोक नहीं सकता। कुरुक्षेत्र से हमारे प्रत्याशी नवीन जिंदल की जीत सुनिश्चित है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के पिहोवा में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications