Haryana News: सीएम सैनी ने नरवाना में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद जिले के नरवाना में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जींद जिले का ये नरवाना न्याय की भूमि है। नरवाना और जींद में रैलियां कर कर के कई नेता बड़े हुए और ऊंचे पदों पर भी गए लेकिन नरवाना का भला नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी समान विकास की नीति के तहत नरवाना को विकास के नक्शे पर लेकर आई है। लोकप्रिय विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा भाजपा के समर्थन में आए हैं, उनका स्वागत है। अब ये नरवाना ही नहीं पूरे हरियाणा की जनता परिवारवादियों से त्रस्त है,अब और उनके बहकावे में आकर सिर्फ नारे लगाकर ठगे जाने को तैयार नहीं है। हमने नरवाना के लोगों का हाथ थाम लिया है। हमारे लोकप्रिय प्रत्याशी अशोक तंवर को सांसद बनाइए परिवारवादी जो काम नहीं करवा पाए वो भाजपा की सरकार करके दिखाएगी।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद जिले के नरवाना में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications